सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात दो सिपाहियों में न सिर्फ मारपीट हुई, बल्कि असलहे से हवाई फायरिंग भी की। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। एसपी ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।
सिपाही प्रदीप शुक्ला और विभोर विक्रम सिंह के बीच रात में पुलिस लाइंस चौराहा के पास कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी। दहशत फैलाने के लिए असलहे से फायरिंग भी की।
सूचना मिलने पर सदर पुलिस पहुंची और बीचबचाव कराकर मामला शांत कराया। बात एसपी के संज्ञान में पहुंची तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। एसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि दोनों सिपाही स्वाट टीम में थे।
इसमें से विभोर का तबादला जगतपुर थाने हो गया है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।