फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाइयों को मारी गोली, घायल

Fri, 15 Apr 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
गोली मारी - फोटो : file Photo
विज्ञापन
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में चचेरे भाई ने विवाद के चलते दो सगे भाइयों को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गए। दोनों को सीएचसी सिंहपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की पड़ताल की। साथ ही आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन


शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के जुबराजपुर गांव निवासी रामशंकर और गिरधारी भाई हैं। रात में रामशंकर का बेटा कुलदीप नशे की हालत में घर आया। कुलदीप अपने पिता रामशंकर से गालीगलौज करने लगा। इसका गिरधारी ने विरोध किया। इस पर कुलदीप आपा खो बैठा।

कुलदीप घर पहुंचा और असलहा निकाल लाया। देखते ही देखते उसने असलहा से फायरिंग करना शुरू कर दिया। गिरधारी ने तो भागकर जान बचा ली, लेकिन उसके बेटों सूर्य प्रकाश (15) और उमा प्रकाश (7) को गोली लग गई।
विज्ञापन


दोनों के पैर, सीने में छर्रे लगे, जिससे वह घायल हो गए। देर रात गांव में फायरिंग की घटना से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। लोग एकत्र हो गए और घटना पर नाराजगी जताई। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। थानेदार दिनेश यादव का कहना है कि आरोपी कुलदीप को हिरासत में ले लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें