फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन में आग, आरईएस विभाग जला

Fri, 15 Apr 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को विकास भवन में आग से काफी क्षति हुई। - फोटो : विनोद गुप्ता
विज्ञापन
आग लगने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय, विकास भवन तथा फरेंदा में आग से भारी क्षति हुई। दीवानी न्यायालय परिसर में दो घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर लगभग दो बजे दीवानी न्यायालय के ठीक पीछे पिपरादेउरवा में भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से ठंडल में आग लग गई। देखते ही देेखते आग दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता भवन तक जा पहुंची। कई अधिवक्ताओं के चेंबर जलने लगे। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचती तब तक आग विकास भवन तक पहुंच गई। अवकाश होने के कारण विकास भवन के कार्यालयों में ताले बंद थे। इस बीच आरईएस विभाग धू धू कर जलने लगा। देखते ही देेखते फर्नीचर और फाइलें आग की भेंट चढ़ गईं।

फाइलों से भरी दो आलमारी, इनवर्टर, पंखा व अन्य सामान जल गए। आग की लपटें समाज कल्याण विभाग व जिला पेय जल एवं स्वच्छता अभियान कार्यालय तक को अपने आगोश में ले लिया। अग्निशमन विभाग की गाड़ी के पहुंचने से काबू पाया लिया गया। इन विभागों में कोई बड़ी क्षति नहीं पहुंची। दो घंटे तक विभाग में अफरातफरी मची रही। एएसपी हरिगोविंद, एसडीएम रणविजय सिंह समेत कई अधिकारी पहुुंच गए और आवश्यक निर्देश देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें