फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवक को गोली मारी, गंभीर

Fri, 16 Sep 2016 12:38 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
गाोली मारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की रात बेखौफ नकाबपोश हमलावरों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी गई। करीब आधा दर्जन हमलावरों ने असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग की। तीन गोली उसके बाएं पैर में लगी। फायरिंग से मोहल्ले में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


वारदात की सूचना पर पुलिस पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घटनास्थल से कारतूस के खोखे भी बरामद किए गए। एसपी विनय यादव ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की बाबत पूछताछ की। साथ ही हमलावरों की धरपकड़ के निर्देश दिए।

शहर के बनियन टोला निवासी शुभम कुमार (21) पुत्र विनोद बीएसी द्वितीय वर्ष का छात्र है। रात करीब 9:30 बजे शुभम घर के अंदर बैठा था। इसी दौरान आधा दर्जन हमलावर पहुंचे। उन्होंने मोहल्ले की एक महिला से शुभम के घर का पता पूछा।
विज्ञापन


यही नहीं महिला से ही घर का दरवाजा खोलवाने के लिए कहा। जैसे ही शुभम बाहर निकाला, हमलावरों ने असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी है। बताते हैं कि करीब छह राउंड गोली चली। तीन गोली शुभम के बाएं पैर में लगी, जिससे वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।   जब तक परिवारीजन कुछ समझ पाते, हमलावर फरार हो गए। परिवारीजनों का कहना है कि हमलावर चेहरे कपडे़ से ढके हुए थे। सदर कोतवाल कमलेश पांडेय का कहना है कि युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।   तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करके हमलावरों को पकड़ा जाएगा। वहीं डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक को गोली मारकर नकदी, सोने की चेन लूट ली गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
  पूरे पंडित मजरे बनापुर गांव निवासी अनिल कुमार रात में बाइक से जिला मुख्यालय से घर आ रहा था। साथ में गांव का जयकरन भी था। सूरजपुर बनापार गांव के पास घात लगाए बैठे चार लोगों ने अनिल कुमार को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
  गोली उसके सिर के पास लगी। सीएचसी के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल का आरोप है कि हमलावरों ने सोने की चेन, 10 हजार रुपये भी छीन लिए। जमीनी विवाद घटना की वजह बताई जा रही है। कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि वारदात की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें