फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने किया खुदकुशी का प्रयास

Thu, 18 Feb 2016 11:39 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बताते हैं कि पूरे बेसन मजरे गेगासो निवासी निर्भय सिंह ने बुधवार को परिवारीजनों के साथ मारपीट की थी। परिवारीजनों की शिकायत पर पुलिस निर्भय को पकड़कर गेगासो चौकी ले आई थी। चौकी में उसने कई बार दीवार पर अपना सिर लड़ाया, जिससे उसे चोटें आई।
विज्ञापन


यही नहीं उसने अपने ही बेल्ट को गले में बांधकर जान देने का भी प्रयास किया। सिपाहियों की नजर उस पर पड़ी तो उसे दौड़कर बचाया। इसके बाद युवक को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया और फिर परिवारीजनों के हवाले कर दिया। पिता गंगाबख्श सिंह ने बताया कि बेटे ने मारपीट की थी। शिकायत पर पुलिस ने उसे पकड़ा था।

थानेदार आरके सिंह का कहना है कि युवक नशे में होकर आए दिन मारपीट किया करता है। परिवारीजनों की शिकायत पर उसे चौकी लाया गया था। इस दौरान उसने दीवार पर दीवार पर सिर लड़ाया था। इलाज के बाद उसके घरवालों के सुुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें