फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या

Thu, 23 Jun 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Getty
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र में बुधवार रात दहेज की खातिर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। आरोप है कि दहेज में बाइक और अंगूठी नहीं मिलने से वारदात को अंजाम दिया गया। थानेदार ने पहुंचकर मामले की पड़ताल की। इस मामले में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। ससुराल पक्ष का दावा है कि उसने स्वयं फांसी लगाकर जान दी है। खीरों थाना क्षेत्र के पूरे राय गुलाब का पुरवा मजरे मड़ौली गांव की रहने वाली श्रीकांती (25) की शादी तीन साल पहले भदोखर थाना क्षेत्र के सवनई मजरे बेलागुसीसी गांव निवासी प्रदीप कुमार के साथ हुई थी।

प्रदीप घर पर रहता है। गुरुवार सुबह घर के अंदर रस्सी के सहारे छत के हुक से उसका शव लटकता पाया गया। सूचना पर मायका पक्ष के लोग और थानेदार एसएन यादव पहुंचे। थानेदार ने ससुराल पक्ष और ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन


मृतका के पिता संतू का आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में अंगूठी और बाइक की मांग शादी के बाद से ही की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी श्रीकांती की हत्या कर दी गई। मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया।

वहीं पति का कहना है कि श्रीकांती ने स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या की है। थानेदार का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति प्रदीप कुमार, ससुर राम जियावन और सास संपाता के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें