फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने मांगी रंगदारी, लाइन हाजिर

Sun, 12 Jun 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
extortion - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात एक सिपाही ने साथियों के साथ शादी विवाह में घोड़ा बग्घी चलाने वाले व्यक्ति के घर में घुसकर न सिर्फ रंगदारी मांगी, बल्कि मारपीट भी की। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर खूनखराबा हुआ।
विज्ञापन


इसमें दोनों पक्षों से सिपाही समेत सात लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। शहर के तेलियाकोट निवासी पीरबक्श शादी विवाह में घोड़ा बग्घी चलाता है।

रात में सदर कोतवाली में तैनात सिपाही विकास कुमार अपने कुछ साथियों के साथ पीरबक्श के घर पहुंच गया। सिपाही और उसके साथी पीरबक्श से रंगदारी मांगने लगे। उसने रंगदारी देने से इंकार कर दिया तो मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


पीरबक्श के शोरगुल पर परिवार के अन्य लोग आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों से जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष से पीरबक्श, उसका बेटा शाहदे और दूसरे पक्ष से जेडी उर्फ शानू, तारुख, इसरार, इरफाक, इमरान, अजीम घायल हो गए।

दोनों पक्षों में विवाद की सूचना पर आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कार्यवाहक कोतवाल सुरखाब खां ने बताया कि सिपाही साथियों के साथ पीरबक्श के घर जाकर रंगदारी की मांग कर रहा था।

इसी को लेकर विवाद हुआ। हालांकि कितनी रंगदारी मांग रहा था, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। दोनों पक्षों से एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। सिपाही विकास को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। मामले में सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें