डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को पड़ोसी के घर मोबाइल चार्ज करने गई एक किशोरी से युवक ने दुराचार किया। यही नहीं रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने गुरुवार को इसकी सूचना कोतवाली में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी गुरुवार को पड़ोसी के घर मोबाइल चार्जिंग में लगाने गई थी।
आरोप है कि इसी दौरान वहां रहने वाले एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया। किसी तरह किशोरी आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिवारीजनों को आपबीती सुनाई।