बछरावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम गांव के ही एक किशोर ने पांच साल की बच्ची के साथ रेप किया गया। बच्ची की चीख-पुकार सुन मां पहुंची तो आरोपी भाग निकला। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लड़की को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।
बछरावां थाना क्षेत्र के गांव के एक व्यक्ति ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पांच वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान गांव का एक किशोर उसे बहला-फुसलाकर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुराचार किया।
बेटी की चीख-पुकार सुन उसकी पत्नी पहुंची तो आरोपी भाग निकला। थानेदार अरविंद पांडेय ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर गांव के ही एक किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।