फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की हत्या, शव खेत में फेंका, आधा हिस्सा गायब

Mon, 28 Nov 2016 11:38 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
murder - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सरेनी। थाना क्षेत्र में 19 नवंबर से लापता एक किशोरी की हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया गया। सोमवार सुबह उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सिर समेत शव का आधा हिस्सा गायब था। वारदात की जानकारी होने पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


कपड़े के जरिए उसकी पहचान की। पिता का कहना है कि बेटी की हत्या कर शव खेत में फेंका गया है। पुलिस ने लिखा पढ़ी के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सरेनी थाना क्षेत्र के छंगा का पुरवा मजरे चहोतर गांव निवासी राजेश कुमार किसानी करता है।

उसकी बेटी लक्ष्मी देवी (16) घर पर ही रहती थी। 19 नवंबर को खेत की तरफ गई थी। इसके बाद से घर नहीं लौटी थी। खोजबीन के बाद लक्ष्मी का पता न चलने पर पिता ने इसकी तहरीर थाने में दी थी। इस पर पुलिस ने लक्ष्मी के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज की थी।
विज्ञापन


सोमवार सुबह लोग खेत की तरफ गए तो लक्ष्मी का शव देख दंग रह गए। सिर समेत शव का आधा हिस्सा गायब था। सूचना पर पिता राजेश कुुमार पहुंचा। उसने कपड़ों के जरिए उसकी पहचान अपनी बेटी के रूप में की। पिता का कहना है कि हत्या करके उसकी बेटी का शव फेंका गया है।

उसने थाने में तहरीर दे दी है। सूचना पर थानेदार अशोक सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर वारदात की जांच की। पुलिस आसपास के लोगों से घटना की बाबत पूछताछ की। वहीं लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर किशोरी से किसी की क्या दुश्मनी थी, जिसके चलते उसकी हत्या कर दी गई।

बेटी की हत्या से पिता के आंसू थम नहीं रहे हैं। मृतका की मां की पहले ही मौत हो चुकी थी। बेटी ही घर संभालती थी। एसपी विनय यादव का कहना है कि किशोरी का शव खेत में पाया गया है। उसकी हत्या की गई है या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। कई दिन पुराना शव होने के कारण आशंका है कि जंगली जानवरों ने शव के आधे हिस्से को खा लिया। जांच कराई जा रही है। जल्द इस मामले की सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें