लखनऊ जिले के हरकुंवर खेड़ा मजरे निगोहा की संदीपा (28) की शादी वर्ष 2008 में रानी का पुरवा निवासी अमरेश के साथ हुई थी। अमरेश शिवगढ़ के प्राथमिक विद्यालय दरियागंज में अध्यापक है, वहीं संदीपा महराजगंज ब्लॉक के असनी गांव में सहायक अध्यापिका थी।
सुबह अमरेश स्कूल गया था, जबकि शिक्षिका घर पर थी। दोपहर को घर लौटा तो संदीपा ने दरवाजा नहीं खोला। किसी तरह वह घर में दाखिल हुआ तो कमरे में पत्नी का शव देख उसके होश उड़ गए।
शिक्षक की चीखपुकार पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता जगन्नाथ ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया।
कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।