फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल यात्रा रोक विधायक से की अभद्रता

Sat, 08 Aug 2015 11:48 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार की चेयरमैन और सपा से सलोन विधायक आशा किशोर के साथ शनिवार को अभद्र व्यवहार करते हुए कुछ युवकों ने उनके चालक को पीटने का प्रयास किया।
विज्ञापन


यह घटना उस समय हुई जब विधायक जगतपुर के पिछवारा चौराहे पर साइकिल यात्रा का शुभारंभ करने पहुंची थीं। आरोपी युवक गांव का ट्रांसफार्मर न बदलने और सड़क की समस्या को लेकर आक्रोशित थे।

युवकों ने साइकिल यात्रा को रोक दिया और सीएम को भी अपशब्द कहा। एसपी के आदेश पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे युवक मौके से भाग निकले।

प्रदेेश सरकार की मंशा पर जिले भर में साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। सपा विधायक आशा किशोर भी अपनी विधानसभा क्षेत्र सलोन के पिछवारा चौराहे पर साइकिल यात्रा का शुभारंभ करने गई थीं।
विज्ञापन


इसी दौरान जगतपुर के परहरी गांव के कुछ युवकों ने उन्हें बिजली ट्रांसफार्मर के जलने और सड़क की समस्या को लेकर घेर लिया। आरोप लगाया कि एक महीने में ट्रांसफार्मर तीन बार फुंक गया।

सभी ने 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। इसी बीच गांव के कुछ युवक खफा हो गए और उन्होंने विधायक के साथ अभद्रता की। विधायक के चालक ने युवकों को रोका से उसे मारने के लिए दौड़ पड़े।

स्थिति गंभीर होने पर विधायक ने एसपी को इसकी जानकारी दी। एसपी के आदेश पर जगतपुर, सलोन और ऊंचाहार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक विधायक को धमकाते हुए भाग गए। विधायक ने जगतपुर पुलिस को दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस युवकों को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन


 एसओ जगतपुर केएन पांडेय ने बताया कि दो युवकों को चिह्नित किया गया है। उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें