फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की रफ्तार ने ली दो लोगों की जान

Wed, 04 Nov 2015 11:15 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार और टैंकर चालक मौके से भाग गए। मिल एरिया थाना क्षेत्र के मैनूपुर धमधमा निवासी अवधेश (28) किसानी करता था। किसी काम के सिलसिले में अवधेश सुबह साइकिल से शहर आ रहा था।
विज्ञापन


रतापुर चौराहा के पास टैंकर उसे कुचलते हुए आगे निकल गया। गंभीर रूप से घायल अवधेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसओ विपिन सिंह का कहना है कि टैंकर के कुचलने से किसान की जान गई है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। उधर, बेटे की मौत की सूचना पर पहुंचे पिता रामदेव समेत अन्य परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र के जीआईसी कॉलोनी निवासी मकसूद अजीज फारुकी (35) किसी काम के सिलसिले में बाइक से मुंशीगंज की तरफ जा रहा था।

लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर मुंशीगंज की तरफ से आ रहे दूसरे बाइक सवार से मकसूद की भिड़ंत हो गई। टक्कर से हेलमेट निकलकर दूर जा गिरा और मकसूद गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में मकसूद ने दम तोड़ दिया। एसओ एसएन यादव का कहना है कि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें