फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को बांके से काट डाला

Wed, 12 Aug 2015 12:23 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को शादी से नाखुश भाई ने अपनी बहन का बेरहमी से कत्ल कर दिया। पड़ोस के युवक से शादी करने के चलते उसने बहन को बांके से काट डाला।
विज्ञापन


 गले पर बांके से कई वार किए गए। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देकर भाई भाग गया। पुलिस ने शव को घर के अंदर से बरामद किया।

तकिया मैदानपुर की रहने वाली गोमती (18) पुत्री जगदीश पर दोपहर को उसके भाई पिंटू ने घर के अंदर बांके से हमला बोल दिया। गले में कई वार करके गोमती को मौत के घाट उतार दिया।

जिस समय भाई ने घटना को अंजाम दिया, उस समय परिवारीजन घर पर नहीं थे। सूचना पर परिवारीजन पहुंचे। पड़ोसियों की सूचना पर सीओ सदर सत्यपाल सिंह, कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मृतका गोमती का पड़ोस के ही विनोद नामक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह बात परिवारीजनों को पता चली तो उस पर नाराज हुए।

तीन दिन पहले पंचायत हुई, जिसमें दोनों पक्ष शादी करने के लिए राजी हो गए। भाई पिंटू शादी के खिलाफ था। वह नहीं चाहता था कि गोमती की शादी विनोद के साथ हो।

 इसी बात से खफा होकर उसने बहन की हत्या कर दी। सीओ का कहना है कि आरोपी की खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद से घर वाले ताला बंद कर फरार हैं। इससे पुलिस उनकी भूमिका को भी संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें