गदागंज एसओ आरके सिंह ने बताया कि सरदारगंज मोड़ के पास शराब के तस्करों के होने की सूचना मिली थी। इस पर दरोगा केपी सिंह ने छापा मारा। इस पर मौके से हरियाणा की सात पेटी शराब बरामद हुई, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
एसओ ने बताया कि पूरे सूबेदार मजरे धूता निवासी करन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। शिवगढ़ थानेदार ओपी यादव ने शुक्रवार रात रामगांव में छापा मार रामसेवक के घर से 40 लीटर शराब बरामद की।