इसमें बारात घर, गेस्ट हाउस शामिल हैं। इस दौरान एक जगह तो भवन स्वामी के साथ नोकझोंक भी हुई। पुलिस की मौजूदगी के चलते ज्यादा विरोध नहीं कर सके।
रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) की ओर से शहर में 12 निर्माणाधीन अवैध इमारतों को चिन्हित कर सील करने की नोटिस जारी की गई है। शुक्रवार को पुलिस फोर्स मिलने के बाद अफसरों ने सील की कार्रवाई शुरू की।
डीएम के निर्देश पर एई मुस्तिजाब अहमद, विश्वनाथ, नरेंद्र मारकंडेय, सुनील त्यागी, एमके शर्मा, आरएन सिंह की टीम ने मधुबन मार्केट स्थित दिवाकर नाथ के निर्माण को सील किया। इसके बाद लखनऊ रोड पर हाइवे के किनारे बन रहे भुंदल सोनी के बारात घर और संजय जायसवाल के गेस्ट हाउस को सील किया।
यहां पर मजदूर काम करते मिले। इसके बाद लखनऊ रोड पर ही महेश गुप्ता, मुकीम, मीना गुप्ता और कन्हैयालाल सोनी के निर्माण को सील किया गया।
इस दौरान कुछ स्थानों पर भवन स्वामियों ने विरोध भी जताया। साथ ही कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताया। उनका कहना है कि बड़े बिल्डरों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।