फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मियों को लाठियों से पीटा

Mon, 19 Oct 2015 11:28 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यही नहीं हमलावरों ने फायरिंग भी की, गनीमत रही कि किसी कर्मचारी को गोली नहीं लगी। फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी में इलाज कराया गया है। घटना के पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कठगर गांव के पास एक विद्यालय का निर्माण चल रहा है। रात में असलहों से लैस पांच हमलावरों ने यहां धावा बोल दिया। हमलावरों ने सुरक्षा कर्मी मनीष कुमार निवासी भारी गोविंदपुर, नवल निवासी लालगंज कस्बा और बच्चन निवासी पूरे नंदी मजरे कठगर की लाठियों से जमकर पिटाई की।

इतना ही नहीं कर्मचारियों पर फायर भी झोंके, लेकिन कर्मचारी बाल-बाल बच गए। फायरिंग की आवाज सुन कर आसपास के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों के आने पर हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन


कोतवाल ओपी यादव ने बताया कि घटना के पीछे भूमि विवाद सामने आ रहा है। गांव के कुछ लोग इस भूमि पर विद्यालय निर्माण नहीं चाह रहे हैं।

निर्माणाधीन विद्यालय के जनरेटर ऑपरेटर प्रमोद कुमार ने कठगर के सोनू, मोनू, अन्नू, जोगू पासी, जमुना प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमले समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें