ओरन। आतिशबाजी गोदाम में विस्फोट से दो युवक
गंभीर रूप से झुलस गए। नाजुक हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां
से कानपुर रेफर कर दिया गया।
ओरन ग्रामीण के बीरी बिरहंड रोड पर
केशव गुप्ता का आतिशबाजी का गोदाम है। दशहरा और दीपावली के लिए यहां
आतिशबाजी का स्टाक था। सोमवार को तड़के गोदाम से धमाकों की आवाज सुनकर
आसपास दहशत फैल गई। दूर तक धमाकों की आवाज गूंजी। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों
की मदद से लगभग एक घंटा बाद आग पर काबू पाया।
गोदाम में मौजूद
अंशू (19) पुत्र संतोष और बुद्ध विलास (18) पुत्र छंगा गंभीर रूप से झुलस
गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। हालात गंभीर होने पर
चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी राकेश पाल ने बताया कि
गोदाम मालिक के पास आतिशबाजी बनाने व बेचने का लाइसेंस है। कोई तहरीर
मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।