फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसओ ने छापामार कर कोल्ड ड्रिंक की बरामद

Sat, 18 Jul 2015 12:03 AM IST
रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप बने एक मंदिर के कमरे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) और रोजा पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक बरामद की है। इनके नकली होने का अंदेशा है। साथ ही रेलवे में अवैध वैंडरिंग के चल रहे कारोबार का भी खुलासा हुआ है। इस कारोबार में सरकार को व्यापार कर और वैट टैक्स के रूप में लाखों रुपये का चूना भी लगाया गया है। एफएसओ ने कोल्ड ड्रिंक के कई नमूने लिए हैं और बरामद बोतलों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली की रोजा रेलवे स्टेशन के पास बाबा गरीब दास के बने मंदिर में भारी मात्रा में कोल्ड ड्रिंक रखी है और दर्जनों वेंडर अवैध रूप से इन बोतलों में मिलावट कर सीतापुर की ओर जाने वाली एक्सप्रेस गाड़ियों में बेचते हैं, जिसमें सरकार को टैक्स के रूप में भी चूना लगाया जा रहा है।
एफएसओ जेपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक रोजा आरएन चौधरी ने शुक्रवार शाम करीब छह बजे मंदिर परिसर में छापा मारा तो वहां काम कर रहे तीन युवक भाग निकले। इन अधिकारियों को मौके पर एक हजार से ज्यादा विभिन्न ब्रांडो की कोल्ड ड्रिंक मिली है जो बरेली के सीबी गंज थानाक्षेत्र के परसाखेड़ा स्थित कोल्ड ड्रिंक कंपनी द्वारा निर्मित होना बताया गया है।
विज्ञापन

एफएसओ सिंह ने कोल्ड ड्रिंक के कई ब्रांडों के नमूने लिए और मौके पर कोई मालिक न होने के कारण रोजा पुलिस के हवाले कर दिया है। देर शाम तक नमूने लेने और विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही थी।

हमने पुलिस के साथ रोजा स्टेशन के समीप एक मंदिर में छापा मारा है। इसमें करीब सौ पेटी कोल्ड ड्रिंक बरामद हुई है जो कई ब्रांडों की है। हमको कोई मालिक नहीं मिला है। जांच के लिए हमने नमूने लिए है।
- जेपी सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी

करीब एक हजार से ज्यादा विभिन्न तौल व ब्रांडों की बोतले बरामद हुईं हैं, जिनके बारे में अभी कुछ कह पाना संभव नहीं है। इन कोल्ड ड्रिंक का उपयोग रेलगाड़ियों में बेचने के लिए किया जाता है। बरामद ब्रांड रेल में बेचने के लिए अधिकृत नहीं बताए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
- आरएन चौधरी, प्रभारी निरीक्षक रोजा


सुरक्षा एजेंसियों की साठगांठ से चल रहा था कारोबार
रोजा। रेलवे की सुरक्षा एजेंसियों की साठगांठ से रेल यात्रियों को कोल्ड ड्रिंक के रूप में मीठा जहर पिछले कई महीनों से बेचा जा रहा है। खुलासा करते हुए मंदिर के महंत बच्चा बाबा ने पुलिस व अधिकारियों को बताया कि इस कारोबार में जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की संलिप्तता रहती है। सीतापुर की और से करीब पांच दर्जन युवक रोज ही मंदिर में आते हैं और बोतलों में मिलावट कर जननायक एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस और बिहार को जाने वाली गाड़ियों में धड़ल्ले से बेचते हैं। बाबा जब इसका विरोध करते हैं तो अवैध वेंडर उसकी पिटाई भी करते थे, जिस कारण डर के मारे वह कुछ बोल नहीं पाते हैं। जिस स्थान पर कोल्ड ड्रिंक का जखीरा पकड़ा गया है वह स्थान जीआरपी व आरपीएफ चौकी से कुछ मीटर दूर है और रेलवे की दोनों सुरक्षा एजेंसियों के प्रभारियों के आवास के पास है। साफ है कि रेलवे की सुरक्षा एजेंसियों को इस कारोबार की पूरी जानकारी है, लेकिन किसी लाभ के चलते अवैध वैंडरिंग पर कार्रवाई नहीं हो पा रही थी।

कोल्ड ड्रिंक के कारोबार में सरकार को लाखों का चूना
रोजा। स्टेशन के समीप बरामद कोल्ड ड्रिंक के जखीरों को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि इस कारोबार में सरकार को टैक्स के रूप में लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक आरएन चौधरी के अनुसार जिस कोल्ड ड्रिंक कंपनी से माल खरीदा गया है उसका यहां कोई डीलर नहीं है ऐसे में हो सकता है कि अवैध कारोबारियों ने कंपनी से सीधा संपर्क कर व्यापारकर और वैट का टैक्स चुराया है। इस बारे में जानकारी के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें