सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात बरातियों ने बस चालक-क्लीनर की धुनाई कर दी। बस में तोड़फोड़ की और 13 हजार रुपये भी लूट लिए। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। मारपीट क्यों की गई, इस बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी मनोज मिश्रा बस मालिक है। बुधवार को बस बरात लेकर लालगंज गई थी। देर रात बरातियों को लेकर बस जिला मुख्यालय आ रही थी। पुलिस लाइंस चौराहा के पास कुछ बरातियों ने बस को रुकवा दिया।
चालक रमेश निवासी सोहलिया थाना हरचंदपुर और क्लीनर संजय निवासी दूलाराय गढ़ी की धुनाई कर दी, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई। बस में तोड़फोड़ भी की। बस मालिक मनोज का कहना है कि हमलावरों ने बस फूंकने तक का प्रयास किया।
पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। सदर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय का कहना है कि बस चालक रमेश पासी की तहरीर पर शिखर वाजपेयी, क्षितिज वाजपेयी प्रथम वाजपेयी, दिलीप वाजपेयी उर्फ कुल्लू निवासी पुलिस लाइंस चौराहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।