फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से छेड़छाड़ के विरोध पर गर्भवती को पीटा, केस

Sun, 13 Sep 2015 12:07 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में गंज गांव की प्रधान के भतीजे ने शनिवार देर शाम साथियों के साथ मिलकर गर्भवती महिला की पिटाई कर दी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया था।
विज्ञापन


भगवानगंज मजरे गंज निवासी श्रमिक का आरोप है कि गंज निवासी प्रधान का भतीजा मनीष अपने साथियों के साथ आए दिन उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करते थे। शनिवार शाम बेटी ने जानकारी दी।

इस पर उसकी गर्भवती पत्नी ने इसका विरोध किया। इससे गुस्साए मनीष ने अपने चार अन्य साथियों के साथ हमला बोल दिया। उसकी पत्नी को लात-घूसों से पीटा।

उसको गंभीर हालत में जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि प्रधान के भतीजे मनीष व चार अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें