फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर 14 हजार लूटे

Sun, 07 Jan 2018 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लुटेरा
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के निकट चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो युवकों से 14 हजार रुपये लूट लिए। मदद के लिए शोर करने पर बदमाश भाग खडे़ हुए। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 

विज्ञापन


पूरे देवी रामलीला मैदान निवासी प्रदीप व राजकुमार ने बताया कि वह शनिवार शाम को रेलवे स्टेशन की ओर गए थे। तभी वहां पर नवरंग सिंह का पुरवा मजरे आलमपुर गांव निवासी धर्मेंद्र, दिनेश व उनके दो अज्ञात साथी आए और गाली-गलौज करने के साथ ही पिटाई करने लगे।

विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचा लगाकर जेब से 14 हजार रुपये भी लूट लिए। शोर मचाने पर दोनों भाग खडे़ हुए।  राजकुमार ने बताया कि वह भवन निर्माण में शटरिंग का व्यवसाय करता है। उसे शटरिंग के लिए किसी से रुपये मिले थे। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पड़ताल कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें