फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाता प्लांट जा रहे युवक को रोककर दबंगो ने मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के वनके पुरवा गांव में एक दबंग युवक ने अपने चार अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पाता प्लांट जा रहे बाइक सवार युवक को रोक कर उससे पांच हजार रुपये रंगदारी मांगी। मना करने पर दबंगों ने उसे मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। शोर सुनकर जब लोग दौड़े तो दबंग धमकी देते हुए भाग निकले।

दिबियापुर थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव निवासी राम लखन पुत्र छक्कू लाल निवासी ने थाने में दी तहरीर में कहा कि रोज की तरह वह रविवार सुबह अपनी बाइक से पाता प्लांट जा रहा था। जैसे ही वह वनके पुरवा गांव में स्थित प्रीतम की दुकान के पास पहुंचा तभी मुलायम सिंह अपने चार साथियों के साथ आया और उसकी बाइक रोककर पांच हजार रुपये प्रतिमाह की रंगदारी मांगने लगा। धमकी दी कि दो दिन के अंदर दस हजार रुपये मिल जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंगदारी देने के लिए मना करने पर उक्त लोगों ने मारपीट कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर पीछे आ रहे शिवम तिवारी व आदेश चौबे निवासीगण कंचौसी ने आकर ललकारा तो सभी लोग जान से मारने तथा प्लांट न आने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुलायम सिंह व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें