फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर बुजुर्ग से लूटे एक लाख

Wed, 08 Jun 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को तमंचे के बल पर एक बुजुर्ग से एक लाख रुपये लूट लिए गए। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी गई। यह वारदात उस समय हुई, जब बुजुर्ग बैंक रुपये निकालने गये थे। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सलोन कस्बे के गोरई निवासी बसीर अहमद (60) के बेटे मुंबई में रहते हैं। बेटों ने जमीन खरीदने के लिए रुपये भेजे थे। सुबह बसीर अहमद बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा सलोन रुपये निकालने गये थे। उन्होंने बैंक से एक लाख रुपये निकाले और जैसे ही मोपेड पर सवार होने लगा, वैसे ही दो बदमाश पहुंच गए।

एक बदमाश ने कनपटी पर तमंचा तान दिया और दूसरे बदमाश ने जेब में रखे एक लाख रुपये निकाल लिए। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले कि शोरगुल पर आसपास के लोग कुछ समझ पाते, बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द बदमाश पकड़े जाएंगे। उधर लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सैंबसी गांव के पास बुधवार शाम बाइक सवार दो उचक्कों ने एक सेल्समैन की बाइक को ठोकर मारकर 45 हजार रुपये छीन लिए।

डलमऊ थाना क्षेत्र के सहमदा मजरे राधाबालमपुर गांव निवासी शिवप्रकाश मिश्र ने बताया कि वह आईटीसी कंपनी में सेल्समैन का काम करता है। वह रुपये लेकर बुधवार शाम छह बजे बाइक से लालगंज आ रहा था। सैंबसी गांव स्थित भट्ठे के पास दो लोगों ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

जिससे वह रोड के किनारे गिर गया। तभी मौका पाकर दो उचक्के उसका बैग लेकर भाग खड़े हुए। पीड़ित ने इसकी सूचना कंपनी के डीलर को देकर तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें