केस दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। डीह कस्बा निवासी संजय सोनी की भरतगंज में ज्वैलर्स की दुकान है। रात में दुकान बंद करके संजय बाइक से घर जा रहा था।
लक्ष्मणगंज के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया। इससे पहले कि सर्राफ कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसके कनपटी पर तमंचा लगा दिया।
इसके बाद डिग्गी तोड़कर साढ़े तीन किलो चांदी, 50 ग्राम सोना लूट लिया, जिसकी कीमत दो लाख से अधिक बताई जा रही है। थानेदार पवन त्रिवेदी का कहना है कि लूट की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
जल्द बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।