फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों से भरा टैंपो पलटा

Sat, 19 Dec 2015 11:45 PM IST
माधोटांडा/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज गति से जा रहा स्कूली बच्चों से भरा टैंपो का पलटने से छह छात्र घायल हो गए। इसमें कस्बा निवासी रंजीत सिंह का पुत्र प्रतीक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से अभिभावकों में रोष है।
विज्ञापन

घटना शनिवार को सुबह पूरनपुर-माधोटांडा रोड पर गांव धरमंगदपुर के समीप पुलिया के पास हुई। कस्बा से स्कूली बच्चों को भरकर टैंपो पूरनपुर को रवाना हुआ था। स्कूली बच्चों को देर न हो जाए को लेकर अनियंत्रित गति से जा रहे टैंपो का अगला टायर अचानक फट गया। टैंपो की गति अनियंत्रित होने से चालक नियंत्रण खो बैठा और टैंपो सड़क किनारे जा कर पलट गया। हादसा से टैंपो सवार बच्चों में कोहराम मच गया। हादसे में करीब छह छात्रों को मामूली चोटें आई। जबकि कस्बा निवासी रंजीत सिंह का पुत्र और सेंट जोसेफ स्कूल का छात्र प्रतीक गंभीर घायल हो गया।
घटना के बाद घायल छात्रों को कस्बा में लाया गया। घायल बच्चों का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में कराया गया। घटना से अभिभावकों में रोष है। उनका कहना है कि रोड पर चलने वाले अधिकांश टैंपो खटारा है। जो पुलिस व परिवहन विभाग की साठगांठ के चलते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें