फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह के मासूम की हत्या

Sun, 09 Oct 2016 12:23 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
हत्या - फोटो : demo
विज्ञापन
सलोन। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात चार माह के मासूम की हत्या कर दी गई। मां के पास सोते समय मासूम का अपहरण कर उसे नलकूप के हौज में फेंक दिया गया। सुबह उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिवारीजनों का कहना है कि बेटे की हत्या की गई है।
विज्ञापन


हालांकि हत्या क्यों और किसने की, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। वारदात की सूचना पर सीओ सलोन और कोतवाल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। सलोन कोतवाली क्षेत्र के चंदी सिंह का पुरवा मजरे सरायं अख्तियार गांव निवासी अजय यादव किसानी करता है।

रात में भोजन के बाद अजय व उसकी पत्नी संजू देवी घर के बाहर चारपाई पर बेटे राज (4) के साथ सो गई। दूसरी चारपाई पर अजय सो रहा था। इसी बीच किसी ने चार माह के राज का अपहरण कर लिया और उसे गांव के बाहर एक नलकूप के हौज में डाल दिया। देर रात बच्चे के चारपाई पर न होने से परिवार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


खोजबीन शुरू की गई, लेकिन राज का कुछ पता नहीं चला। सुबह ग्रामीण खेत की तरफ निकले तो एक ग्रामीण ने हौज में राज का शव पड़ा। इसकी खबर फैलते ही वहां पर लोगंो का मजमा लग गया। वारदात की सूचना पर सीओ सलोन चरन सिंह और कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को हौज से बाहर निकाला। पिता अजय और मां संजू देवी का कहना है कि अपहरण कर उनके बेटे की हत्या की गई है। सीओ चरन सिंह का कहना है कि अपहरण कर किसी ने बच्चे को हौज में डाला था, जिस वजह से उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें