फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता को मार डाला

Thu, 19 May 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात दहेज की खातिर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की बहन की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शहर के बैरहना जफर नगर निवासी विनोद कश्यप घर पर ही रहता है। उसकी पत्नी छाया देवी (30) की रात में अचानक हालत बिगड़ गई। परिवारीजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

प्रतापगढ़ जिले के गढ़ी मानिकपुर की रहने वाली मृतका की बहन मायादेवी ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग कर रहा था। दहेज न देने पर उसकी बहन की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन


हालांकि दहेज में क्या मांग की जा रही थी, तहरीर में इसका जिक्र नहीं किया गया है। कोतवाल कमलेश पांडेय ने बताया कि  बहन की तहरीर पर पति विनोद कश्यप, सास गीता देवी, ससुर राम प्रकाश, देवर पंकज और ननद ज्योति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें