फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी वाहन से 1.12 लाख रुपये बरामद, गाड़ी सीज

Mon, 09 Jan 2017 12:13 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
गाड़ी में मिली 1.12 लाख की नकदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फ्लाइंग स्क्वायड और एसडीएम सलोन की टीम ने रविवार रात टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान एक लग्जरी गाड़ी से 1.12 लाख रुपये बरामद किये हैं। गाड़ी सवार दो लड़कियां लखनऊ से प्रतापगढ़ जा रहीं थीं। गाड़ी के कागजात नहीं थे और नंबर प्लेट तक नहीं लगी थी।
विज्ञापन


रुपया जब्त करके आयकर विभाग के अफसरों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गाड़ी को सीज कर दिया गया है। फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारी सुभाषचंद्र श्रीवास्तव और एसडीएम प्रदीप वर्मा रविवार रात सलोन कस्बे के पास टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान लखनऊ से प्रतापगढ़ जा रही टाटा सफारी को रोका गया। इस पर सवार दो लड़कियां प्रतापगढ़ जा रही थी। गाड़ी के अंदर से एक लाख 12 हजार 450 रुपये बरामद हुए। लड़कियों से रुपये के बारे में पूछा गया तो वह कुछ नहीं बता सकी।
विज्ञापन


यह भी साक्ष्य नहीं दे पाई कि गाड़ी के अंदर रखा रुपया उनका है। यही नहीं गाड़ी के कागजात नहीं थे व नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इस पर गाड़ी को सीज कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि दोनों लड़कियां प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली हैं सूचना पर परिवारीजन पहुंचे, जिनके साथ लड़कियां घर चली गई। गाड़ी को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें