फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला को पीटकर मार डाला

Thu, 28 Jan 2016 11:59 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के मकवापुर मजरे सांवापुर नेवादा गांव में एक विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला। वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन


वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि सात फेरे लेने वाले पति ने ही दहेज की खातिर अंजाम दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के चाचा की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सलारपुर मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी श्याममिलन मिश्रा की बेटी सीमा (30) की शादी छह साल पहले मकवापुर मजरे सांवापुर गांव निवासी विपिन त्रिपाठी के साथ हुई थी।
विज्ञापन


विपिन घर पर ही रहता है। वारदात की जानकारी पर पहुंचे पिता श्याममिलन मिश्रा का आरोप है कि दहेज की खातिर आए दिन सीमा को प्रताड़ित किया जा रहा था।

बुधवार रात में बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को घर के अंदर छत के कुंडे से रस्सी के फंदे से लटका दिया गया।

मृतका के चाचा बृजेश कुमार ने थाने में तहरीर दी कि दहेज की खातिर सीमा को प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी के चलते उसकी हत्या की गई है।

थानेदार जीडी शुक्ला ने बताया कि चाचा की तहरीर पर पति विपिन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

शादी के बाद से ही सीमा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। ग्रामीणों की मानें तो एक साल पहले करंट लगाकर भी सीमा को मार डालने का प्रयास किया था।

बाद में मामले में सुलह समझौता हो गया था। बुधवार रात पति ने विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला और फिर शव को फंदे से लटका दिया। मृतका अपने पीछे बेटी सकुन (5), गौरी (एक) और बेटा फोम (3) को छोड़ गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें