फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने महिला से की अभद्रता

Fri, 15 Jan 2016 11:27 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली में तैनात एक दरोगा पर महिला से अभद्रता और उसके भाई से मारपीट करने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने पर एसपी श्रीकांत सिंह ने मामले की जांच सदर कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्र को सौंपी है। एसपी का कहना है कि जांच में आरोप सही मिले तो दरोगा पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गोरा बाजार निवासी महफूज खान सिविल लाइंस में वेल्डिंग की दुकान करता है। दुकानदार अपनी बहन के यहां दिल्ली गया था। उसकी पत्नी सालिया खान भाई फारुख मदनी के साथ शुक्रवार सुबह दुकान पर नौकरों को चाभी देने गई थी। सालिया खान का आरोप है कि इसी दौरान कोतवाली में तैनात एक दरोगा वहां पर आए और उसके साथ अभद्रता की। भाई ने विरोध किया तो उसे जमकर पीटा।

घटना के बाद पीड़िता मोहल्ले के लोगों व परिवारीजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। यहां एसपी के न मिलने पर उनके आवास जाकर मामले की शिकायत की। उधर, दरोगा रणजीत सिंह का कहना है कि महिला के द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। उन्होंने किसी से कोई अभद्रता नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें