युवक के अपहरण की सूचना पर बुधवार को दो घंटे जायस पुलिस हलाकान रही। सोनभद्र के एक व्यक्ति ने 100 नंबर पर बेटे के अपहरण की सूचना दी थी। जांच के बाद पुलिस ने युवक को एक गांव से खोज निकाला।
पुलिस के मुताबिक युवक यहां एक लड़की से मिलने चला आया था। युवक के सकुशल मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली और उसके पिता को सूचना दी। सोनभद्र जिले के रहने वाले नेहरूलाल मोदनवाल ने 100 नंबर पर सूचना दी कि अमेठी जिले के जायस के पास उसके बेटे श्याम नरायन मोदनवाल का अपहरण कर लिया गया।
इस सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ तिलोई हौैसिला प्रसाद, कार्यवाहक जायस कोतवाल शत्रुघ्न यादव ने टीम के साथ युवक की तलाश शुरू की। दो घंटे बाद युवक को परवर फरीदपुर गांव से मिल गया।
पुलिस के मुताबिक युवक चार दिन पहले एक लड़की से मिलने के लिए यहां चलाया आया था। सीओ का कहना है कि परिवारीजनों को युवक के मिलने की सूचना दे दी गई है।