फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को नशीला पदार्थ सुंघाकर 30 हजार लूटे

Sat, 23 Jul 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
खाली बटुआ - फोटो : getty images
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में पीएनबी बैंक शाखा के अंदर एक किसान को नशीला पदार्थ सुंघाकर 30 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। यह वारदात उस समय हुई, जब पीड़ित पंजाब नेशनल बैंक रुपया निकालने गया था। तहरीर पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सेमौरी गांव निवासी विश्वनाथ किसानी करता है। शनिवार को कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार को वह कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक रुपया निकालने गया था। उसने बैंक से 30 हजार रुपये निकाले थे।

बैंक के अंदर सीट पर बैठकर रुपये गिन रहा था। इसी बीच एक व्यक्ति पहुंचा और उससे बात करने लगा। इसी दौरान उसने कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। पीड़ित का आरोप है कि होश आया तो उसके रुपये और मोबाइल गायब थे। आरोपी भी फरार था। कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि वारदात की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें