बछरावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात होटल संचालक के घर से चोरों ने
नगदी समेत एक लाख रुपये का सामान पार कर दिया। पटेल नगर निवासी अशोक कुमार
का बछरावां-शिवगढ़ मार्ग पर होटल है।
शुक्रवार को वह परिवार समेत अपनी
ससुराल गया था। रात में चोर बाहर का गेट फांद कर अंदर घुस गए। दरवाजे का
ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी से 20 हजार रुपये नगद और 80 हजार कीमत के
जेवर चुरा ले गए।
शनिवार की देर शाम जब वह वापस लौटा तो चोरी की जानकारी
हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। एसओ आरपी रावत ने बताया कि जांच के
बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।