फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बन्नावां में डकैतों का कहर

Mon, 01 Feb 2016 11:43 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र के बन्नावां गांव में रविवार रात डकैतों ने बुजुर्ग दंपती को कमरे में बंद करके जमकर पीटा। लोहे की फुंकनी, लकड़ी की फंटी से चेहरे और आंख के पास कई वार कर दोनों को मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद जेवरात, नकदी व कपड़ा समेत लाखों रुपये का सामान लूट लिया। इससे पहले कि घटना की भनक ग्रामीणों को लगे, डकैत मौके से भाग गए।

वारदात से खफा ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी होने पर सीओ महराजगंज और थानेदार घटनास्थल पर पहुंचे।

घायल दंपती की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने डकैती की वारदात को महज चोरी में दर्ज किया है।

बछरावां थाना क्षेत्र के कन्नावां गांव निवासी गोविंद प्रसाद (75) किसानी करता है। घर पर गोविंद और उसकी पत्नी राधा (70) रहती है। उसके दो बेटे राजकुमार व कृष्ण कुमार लखनऊ में रहकर फूल बेचने का कार्य करते हैं।

घायल गोविंद के अनुसार रविवार रात पांच-छह डकैतों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। उसने और पत्नी ने इसका विरोध किया। इससे डकैतों ने दोनो को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


लोहे की फुंकनी, लकड़ी की फंटी से जमकर पीटा। इससे दोनों के चेहरे, आंख के पास गंभीर चोटें आई। इसके बाद डकैत जेवरात, नकदी व कपड़ा समेत दो लाख से अधिक का सामान लेकर चलते बने।

वारदात की जानकारी से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर सीओ महराजगंज सत्यपाल सिंह, थानेदार आरके मिश्रा फोर्स के साथ गांव पहुंचे। घायल दंपती को सीएचसी बछरावां पहुंचाया।

जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल गोविंद प्रसाद का कहना है कि डकैतों ने दो बक्से में रखे पीतल के बर्तन, सोने-चांदी के जेवरात, कपड़े समेत दो लाख से अधिक का सामान लूटा है।

वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि पुलिस की लापरवाही के चलते घटना हुई है। जल्द खुलासा नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं पुलिस ने महज मामले में चोरी की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस 60 हजार रुपये की चोरी होने की बात कह रही है। वारदात की सूचना पर एएसपी राममूरत यादव थाने पहुंचे और घटना की बाबत पुलिस से जानकारी ली।

एएसपी राममूरत यादव बछरावां थाना क्षेत्र के कन्नावां गांव में दंपती के साथ हुई वारदात की जांच कराई जा रही है। इसका जल्द खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें