फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में एक घायल, लखनऊ रेफर

Thu, 10 Dec 2015 11:27 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी सुशील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


बालापुर निवासी एक व्यक्ति के घर में तिलकोत्सव और वरीक्षा हो रही थी। इसी दौरान समारोह में हर्ष फायरिंग की गई। इसमें बालापुर निवासी राम अभिलाष त्रिवेदी (45) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

राम अभिलाष बालापुर की पूर्व सभासद मीरा देवी का देवर है। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक होने पर राम अभिलाष को लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी, मिल एरिया थानेदार विपिन सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ सिटी ने बताया कि बालापुर के राम मनोहर त्रिवेदी के लड़के का तिलकोत्सव और वरीक्षा थी।
विज्ञापन


इसी में हर्ष फायरिंग की गई। जिसमें गोली लगने से राम अभिलाष त्रिवेदी घायल हुआ है। हर्ष फायरिंग किसने की इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें