गुलावठी थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
कॉलर ने खुद को नामी बदमाश बताकर कहा कि पैसे नहीं मिले तो परिवार सहित जान से मार डालूंगा। थाना स्तर से कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर दी है।
गुलावठी थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी उमेश चंद वर्मा पुत्र मनोहर लाल वर्मा ने एसएसपी को बताया है कि वह गुलावठी में सैदपुर रोड पर मयंक ज्वैलर्स के नाम से आभूषण का कारोबार करते हैं।
उमेश ने एसएसपी को बताया कि 25 नवंबर की शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट पर उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को नामी बदमाश बताकर एक लाख रुपये की मांग की।
साथ ही चेताया कि पैसे नहंी मिले तो परिवार सहित जान से मार दूंगा। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर दी है।
उमेश का कहना है कि घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है। एसएसपी ने पीड़ित को जल्द ही मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।