फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की चाकू से गोदकर हत्या

Mon, 22 Feb 2016 12:18 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक किसान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि मामूली विवाद में भतीजे ने ही अपनी पत्नी के साथ मिलकर अंजाम दिया।
विज्ञापन


सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने मां की तहरीर पर भतीजे और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का दावा है कि नामजदों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

पूरे जिलेदार मजरे पोठई गांव निवासी किसान विजय बहादुर उर्फ धुन्नी (30) का सुबह भतीजे सुनील से विवाद हो गया। बताते हैं कि दोनों की सहन की जमीन पर झांड़झंकार रखा हुआ था।
विज्ञापन


इसे दोनों हटाकर एक दूसरे के स्थान पर रखने की बात कह रहे थे। इसी को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि भतीजा आपा खो बैठा। उसने पत्नी आशा के साथ चाचा विजय पर लाठी से हमला बोल दिया।

लाठी से पीटने के बाद फिर सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ तीन वार कर दिये। जिससे वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां विजय ने दम तोड़ दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद भतीजा पत्नी के साथ भाग गया। सीओ तिलोई मधुबन कुमार और थानेदार एपी तिवारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे और पड़ताल की।

थानेदार एपी तिवारी का कहना है कि मृतक की बुजुर्ग मां रामरती की तहरीर पर सुनील व उसकी पत्नी आशा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सुनील मृतक का भतीजा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें