फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूतियां काटने पर चले लाठी-डंडे

Mon, 22 Feb 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ते के जूतियां काटने की मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। जिसमें दोनों ही पक्षों से दो लोग घायल हो गए। बहादुरगढ़ के शेरपुर गांव में सलमा ने अपने घर कुत्ता पाल रखा है।
विज्ञापन


जिसने पड़ोसी साबिर के घर पहुंचकर उसकी जूतियां कतर दीं। जिसका पता लगते ही साबिर और उसके परिजन शिकायत लेकर सलमा के घर गए।

जहां दोनों ही पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। जिसमें जैनब और दूसरे पक्ष से नरगिस घायल हो गई। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

बहादुरगढ़ चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह का कहना है कि घायलों को मेडिकल के लिए भेजकर घटना की जांच पड़ताल कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें