शहर में मंगलवार रात गल्ला मंडी के पास एक बाइक पर सवार तीन दोस्तों को अंधाधुंध फायरिंग की गई। इसमें एक युवक को गोली लग गई, जबकि उसके दो साथी बाल-बाल बच गए। बताते हैं कि करीब दस राउंड फायरिंग की गई। इससे वहां पर सनसनी फैल गई।
सूचना पर सदर कोतवाल ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वारदात के पीछे रंजिश की बात सामने आ रही है। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के फातिमा नगर निवासी शोएब (26) रात में अपने दो साथियों सद्दाम, आदिल के साथ एक बाइक पर बैठकर गल्ला मंडी की तरफ जा रहा था। बताते हैं कि इसी बीच हमलावरों ने असलहों से तीनों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। करीब दस राउंड फायरिंग की गई।
एक गोली शोएब के पैर में जा लगी, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय, दरोगा रावेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस पहुंची तो हमलावर बाइक छोड़कर गए। घायल को जिला अस्पताल के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया।
कोतवाल का कहना है कि घायल के पिता मुमताज की तहरीर पर श्याम सोनकर, लालजी सोनकर, राहुल सोनकर, चांद हबड़ा, संजय करिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।