फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट व्यवसायी को बदमाशोें ने मारी गोली, हालत गंभीर

Sun, 26 Mar 2017 11:35 PM IST
amarujala
विज्ञापन
युवती को बंधक बनाकर युवक ने छत से की फायरिंग, एक घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एक बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार रात एक सीमेंट व्यवसायी को गोली मार दी। गोली उसके सिर के पास लगी, जिससे वह घायल हो गया। सीएचसी के बाद व्यवसायी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोली लूट या फिर रंजिश के इरादे से मारी गई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे झरिया मजरे नारायणपुर बन्ना गांव निवासी रामचंद्र (45) सीमेंट व्यवसायी है। उसकी गदागंज में दुकान है। रात में दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। प्रयागपुर गौरा के पास एक बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक किया।

इससे पहले कि रामचंद्र कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके सिर के पास लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन हमलावर तब तक दूर जा चुके थे।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल को डलमऊ सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ डलमऊ एसपी उपाध्याय का कहना है कि रामचंद्र को गोली मारी गई है। उसकी हालत गंभीर है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। लूट या फिर रंजिशन घटना को अंजाम दिया गया है यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें