फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

Wed, 19 Aug 2015 11:49 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात पुलिस टीम पर फायरिंग करके जेल में हुए बवाल के आरोपी को छुड़ाने के प्रयास के मामले में देर रात एफआईआर दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन


पांच आरोपी नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिला कारागार में हुए बवाल में हत्या के मामले में बंद बंदी उमेश यादव भी शामिल था।

कोर्ट के आदेश पर बवाल के बाद उसकी एक मामले में रिहाई कर दी गई थी। रात में पुलिस उसे जीप में बैठाकर कोतवाली ले जा रही थी, तभी उमेश के साथियों ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया था।

पुलिस टीम पर न सिर्फ फायरिंग की थी, बल्कि गाड़ी को ओवरटेक किया था। कोतवाल शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि उमेश यादव, भूपेंद्र यादव, सुनील सिंह के अलावा जमुना प्रसाद त्रिवेदी, त्रिवेणी प्रसाद निवासी कनहट थाना हरचंदपुर और 15-20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। उमेश के साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें