फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की चाकू से गोदकर हत्या

Wed, 03 May 2017 12:22 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसके जांघ, पेट और सिर में करीब आठ घाव पाए गए। इससे जाहिर है कि उसका बेरहमी से कत्ल किया गया। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब महिला बच्चों के साथ घर के बाहर दरवाजे पर सो रही थी।
विज्ञापन


वारदात की सूचना से सनसनी फैल गई। सीओ डलमऊ ने पहुंचकर जांच की। कहा कि अवैध संबंध के चलते मर्डर की बात सामने आ रही है। जांच कराई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है। 

नजनपुर गांव निवासी संतलाल का मकान गांव के बाहर खेतों में बना हुआ है। संतलाल लुधियाना में कपड़े प्रेस करने का काम करता है। गांव में उसकी पत्नी कल्पना उर्फ  अर्चना (35) बच्चों के साथ रहती थी। सोमवार रात कल्पना अपने तीन बच्चों के साथ दरवाजे पर सो रही थी, तभी हमलावरों ने चाकू से उसकी जांघ, पेट व सिर पर कई वार किए।
विज्ञापन


वारदात के बाद हमलावर भाग निकले। ग्रामीणों को उस समय इसकी जानकारी नहीं हुई। थोड़ी देर बाद उसकी 12 साल की बेटी महक को इसकी जानकारी हुई तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचे और सूचना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों के अनुसार कल्पना का मुंह बंद कर वारदात को अंजाम दिया गया।

यही वजह रही कि वो गुहार नहीं लगा पाई। पुलिस ने महिला को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। वारदात की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे सीओ डलमऊ एसपी उपाध्याय ने पीड़ित परिवार से घटना की बाबत पूछताछ की।

सीओ डलमऊ का कहना है कि अवैध संबंध के चलते महिला की हत्या की गई है। मृतका के मौसेरे भाई अरुणेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द हत्या आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

महिला के  मर्डर से उसके बच्चे सहमे हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में बच्चे कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि महिला और हत्यारों के बीच पहले विवाद हुआ और फिर उसकी हत्या की गई। मृतका कल्पना अपने छोटे बेटे नैतिक (5) के साथ चारपाई पर सो रही थी। जबकि उसकी दो बेटियां महक (12) व रोली (10) पास दूसरी चारपाई पर थी।

मृतका कल्पना के घर कई लोगों का आना जाना था। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कौन-कौन व्यक्ति घर आ-जा रहे थे। सीओ डलमऊ का कहना है कि महिला के कई लोगों के साथ अवैध संबंध थे। इसी में से किसी ने महिला की हत्या की। उनका मानना है कि हत्या के दौरान दो से तीन हमलावर थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें