फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 09 Jun 2017 12:09 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
Murder - फोटो : demo
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र के रतासों गांव में बेटे ने ही पिता को मार डाला। दंपती में हो रहे झगड़े में बीचबचाव के दौरान उसकी पिटाई कर दी गई। इस घटना से गांव में सनसनी मच गई। पत्नी ने पति पर ससुर को मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस का दावा है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रतासों गांव निवासी रामनाथ (60) किसानी करता था। बुधवार देर शाम उसके बेटे पवन कुमार और बहू सुनीता में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। रामनाथ दोनों का विवाद शांत कराने लगा। इस पर पवन ने उसे ही पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया।

गंभीर रूप से घायल रामनाथ को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। गुरुवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष से मेमो के जरिए भेजी गई सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पत्नी का आरोप है कि पति ने ससुर की हत्या की है। सलोन कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि दंपती के बीच झगड़ा हो रहा था। बीचबचाव के दौरान रामनाथ घायल हो गया था और उसकी मौत हो गई थी। घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई होगी।

ग्रामीणों का कहना है कि सुनीता, पवन की दूसरी पत्नी है। छह माह पहले पहली पत्नी से अनबन होने के कारण वह उसे छोड़कर चली गई थी। छह महीने भी नहीं बीते थे कि दोनों के रिश्तों में दरार पड़ गई। इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था। यही विवाद बुजुर्ग किसान की हत्या की वजह बन गया। इससे ग्रामीण खफा हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें