फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बिस्वा भूमि के लिए किसान की हत्या

Fri, 23 Dec 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला/रायबरेली
विज्ञापन
होटल में युवक की लाश - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र के टेराबरौला गांव में शुक्रवार की रात चार बिस्वा जमीन के लिए एक किसान की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। वारदात के पीछे परिवार के ही एक सदस्य का नाम बताया जा रहा है। परिवारीजन खून से लथपथ किसान को सीएचसी ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन और हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


टेराबरौला गांव निवासी रामेश्वर (30) खेतीबाड़ी करता था। बताते हैं कि रामेश्वर के घर के दरवाजे चार बिस्वा जमीन है। इसे लेकर उसका अपने ही परिवारीजनों से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर रात में घर में कुछ कहासुनी हुई।

विवाद बढ़ने पर परिवार के ही एक सदस्य ने रामेश्वर पर लाठी से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घर के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों के विरोध पर हमलावर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


परिवारीजन रामेश्वर को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानेदार अरविंद पांडेय का कहना है कि जमीन के विवाद में घटना हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हमलावर की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें