बेटी का एक हाथ कट गया। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार के लोग कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने डलमऊ जा रहे थे। हादसे में एक बैल की भी मौत हो गई।
बैलगाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।
डीह क्षेत्र में ग्राम पूरे मधू रूपामऊ निवासी मुकेश कुमार (47) किसानी करता था। कार्तिक पूर्णिमा पर मुकेश बैलगाड़ी से गंगा स्नान करने डलमऊ जा रहा था। उसके साथ पत्नी शिव देवी (40), बेटी रेशमा (17) और बेटा प्रवेश (14) भी थे।
भदोखर क्षेत्र के कलसहा और सैदनपुर गांव के पास डलमऊ की तरफ से रायबरेली जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बैलगाड़ी को रौंद दिया। इससे मुकेश और उसके परिवार के लोग घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां किसान मुकेश को मृत घोषित कर दिया गया। बेटी, बेटा और पत्नी को भर्ती कर लिया गया। इसमें बेटी रेशमा का बायां हाथ कट गया।
एक बैल की भी मौत हो गई। थानेदार एसएन यादव का कहना है कि ट्रक के रौंदने से किसान की मौत हो गई जबकि परिवारीजन घायल हुए हैं। एक किशोरी का बायां हाथ कट गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।