फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

Wed, 07 Sep 2016 12:10 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
death - फोटो : getty images
विज्ञापन
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके कान के पीछे से खून निकला था। इससे उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसान की मौत की सही वजह सामने आ सकेगी। 
विज्ञापन


दरियावगंज मजरे कोटवा मदनियां गांव निवासी जगमोहन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका बेटा रामकुमार( 40) सोमवार को खेतों में पानी लगाने गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा था। खोजबीन कराई जा रही थी।

खोजबीन के दौरान उसका शव कोटवा से दरियावगंज जाने वाले चकरोड के पास एक खेत में मिला। मृतक के दाहिने कान के पीछे से खून भी बह रहा था। इलाकाई लोग हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। कोतवाल आरके मिश्रा का कहना है कि किसान की मौत की वजह सामने नहीं आई है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें