पुराने नोट बंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। गुस्साए लोगों ने मंगलवार को युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने युवक 151 में चालान किया है।
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के सेमरौता निवासी एक अजीम ने 500 और एक हजार रुपये के नोट बंद किए जाने पर 13 नवंबर को फेस बुक पर पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी थी। इससे लोगों में नाराजगी थी।
मंगलवार को लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। गनीमत रही कि मौके पर पुलिस पहुंच गई वरना बड़ी घटना हो सकती थी। पिटाई करने वाले लोगों का कहना था कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किया जाना बर्दाश्त नहीं है।
उधर, शिवरतनगंज थानेदार रामराघव सिंह का कहना है कि फेसबुक में अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में युवक की पिटाई की गई थी। युवक का नाम अजीम है, जो सेमरौता कस्बे का रहने वाला है। उसका 151 में चालान कर दिया गया।