फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी के साथ रेप

Fri, 16 Sep 2016 01:02 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रेप - फोटो : demo
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर किशोरी के साथ रेप किया गया। पीड़िता शिकायत लेकर लालगंज कोतवाली पहुंची तो कोतवाल उसे कोतवाली से भगा दिया। कार्रवाई न होने से आरोपी किशोरी को जानमाल की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार को पीड़िता एसपी से मिली। एसपी विनय यादव ने लालगंज कोतवाल को जांच करके मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने बताया कि 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन वह मायके गई थी।

रात में उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस का एक युवक छत फांदकर घर में घुस गया और बेटी के साथ दुराचार किया। उसके चिल्लाने पर आरोपी के परिवारीजन घर पहुंच गए। बेटी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। 20 अगस्त को जब वह अपने घर पहुंची तो बेटी ने पूरी बात बताई। पीड़िता ने लालगंज कोतवाली में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

कोतवाल ने उसे कोतवाली से भगा दिया। महिला ने एसपी से जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसपी का कहना है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें