घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूरे नया मजरे सैंबसी गांव की रहने वाली उर्मिला और गांव के ही विनीत के बीच चुनावी रंजिश को लेकर पहले कहासुनी हुई।
बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में लाठियां चल गई। इसमें एक पक्ष से उर्मिला, मनोज, अरविंद, बृजेश, रामदास घायल हुए। जबकि दूसरे पक्ष से विनीत, लवकुश, अनिल, गंगा को चोटें आई।
सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर घायलों का सीएचसी में इलाज कराया। थानेदार एपी तिवारी का कहना है कि प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई है।
इसमें एक पक्ष से उर्मिला पत्नी विनोद कुमार की तहरीर पर गंगा, अनिल, लवकुश, विनीत और दूसरे पक्ष से विनीत की तहरीर पर मनोज, अरविंद, बृजेश, रामदास के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। जांच कराई जा रही है।